फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस ने अभियान चलाकर की 1971 वाहनों की जांच

Mon, 20 Mar 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस ने रात के समय सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की। नाइट डोमिनेशन के तहत अलग-अलग स्थानों पर विशेष नाकाबंदी कर पुलिस को तैनात कर संदिग्ध लोगों, वाहनों और सार्वजनिक स्थलों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 1971 वाहनों की जांच की। साथ ही दो पिस्तौल और चोरी की गई बाइक बरामद की है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहे। जिले के विभिन्न स्थानों को चिह्नित करके विशेष नाकाबंदी की गई।
जिले में नाके लगाकर आने जाने वाले दो पहिया 602, चार पहिया 564, लाइट व्हीकल 438 तथा बड़े वाहन 367 की जांच की गई। इस दौरान 17 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से विभिन्न धाराओं के तहत तीन लोगों को काबू कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल 315 बोर, 12 बोतल शराब और एक चोरीशुदा बाइक भी बरामद की गई। मोहित वासी मलार को थाना पिल्लूखेड़ा एरिया से काबू करके उसके कब्जे से दो पिस्तौल 315 बोर बरामद किए। इसके अलावा अजय निवासी सिवाहा को चोरी की बाइक सहित काबू किया है, जिसके खिलाफ थाना पिल्लुखेड़ा में मामला दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस वाहनों की जांच और संदिग्धों पर भी नजर रखती है। शनिवार रात को अभियान के दौरान 1971 वाहनों की चेकिंग की गई है, जिसमें 17 वाहनों के चालान भी किए हैं। तीन आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और चोरीशुदा बाइक भी बरामद की गई है।
-नरेंद्र बिजरानिया, एसपी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें