नरवाना। सदर थाना नरवाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान के साथ एक युवक के खेत लगते हैं। उसने उनकी 15 वर्षीय बेटी को फोन कर रात को खेत में बने कमरे में बुला लिया, जहां पर आरोपी ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसकी बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। व्यक्ति ने यह भी आरोप लगाया कि अगर वह खेत में बने कमरे में नहीं आई तो उसके भाई की हत्या कर दी जाएगी। बेटी के बिस्तर पर नहीं मिलने पर उन्होंने उसे तलाशा तो काफी देर के बाद उसकी बेटी घर लौटी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी मुकेश रानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।