पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला।
- फोटो : Jind
ताऊ देवीलाल के सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा प्रतिबंधित शब्द बोलने से आहत एक अधिवक्ता ने पुलिस को शिकायत देकर एससी/ एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की है।
नरवाना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता ने कहा कि जींद अनाज मंडी में शनिवार को चौधरी देवीलाल सम्मान समारोह में भाषण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश शैटाला ने अनुसूचित जाति के लोगों के बारे में प्रतिबंधित शब्द बोलकर टिप्पणी की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में यह शब्द कई बार बोला।
शिकायत में अधिवक्ता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। उनके द्वारा बोले गए इस शब्द से उसको तथा उसके समाज का अपमान हुआ है। इस संबंध में एसएसपी वसीम अकरम ने बताया कि शनिवार को हुई सम्मान दिवस रैली के दौरान प्रतिबंधित शब्द का प्रयोग करने पर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ नरवाना सदर थाना पुलिस को एक अधिवक्ता ने शिकायत दी है। शिकायत पर कानूनी राय लेकर कार्रवाई की जाएगी।