शादी करने का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर की एक कालोनी की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सुबह साइकिल से स्कूल गई लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बारे में आसपास तथा रिश्तेदारियों में उसका पता किया, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई ले गया है। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ शादी करने का झांसा देकर नाबालिग लड़की को बहला-फु सलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।