जींद। ट्रेन में बीकानेर से सराय रोहिला जा रहे यात्री का जींद जंक्शन के पास अज्ञात ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तरप्रदेश के जिला गौतम बुद्धनगर के गांव कांडली निवासी राजकुमार गोयल ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि 12 मई अलसुबह वह ट्रेन नंबर 12456 में बीकानेटर से दिल्ली सराय रोहिला जा रहा था। जब वह गाड़ी सुबह चार बजे जींद पहुंची तो उसने देखा कि उसका मोबाइल फोन नहीं है। उसने आसपास चैक किया, लेकिन मोबाइल फोन का कहीं भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।