फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंत्री की पायलट गाड़ी व बस टकराई, बाल-बाल बचे कर्मचारी, पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
30जेएनडी२०: सडक़ किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस।
विज्ञापन
जुलाना (जींद)। किलाजफरगढ़ व बुढ़ाखेड़ा गांव के बीच 152 डी पर मंगलवार को मंत्री बनवारी लाल की पायलट गाड़ी बस से टकरा गई। पायलट गाड़ी का शीशा टूट गया। कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंत्री बनवारी लाल का काफिला 152 डी से जा रहा था। जब यह काफिला किलाजफरगढ़ व बुढ़ाखेड़ा गांव के पास पहुंचा तो अचानक मंत्री की पायलट गाड़ी बस से जा टकराई। इस टक्कर से पायलट गाड़ी का शीशा टूट गया। कर्मचारी बाल-बाल बच गए। जब यह बस किलाजफरगढ़ व बुढ़ाखेड़ा के बीच पहुंची तो अचानक बस से पायलट गाड़ी जा टकराई। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पायलट गाड़ी बस से भिड़ी है। इसकी शिकायत थाने में पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें