फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना के 57 और उचाना के 42 गांवों की सरदारी का होगा फैसला

Sat, 16 Jan 2016 11:49 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

दूसरे चरण में रविवार को होने वाले पंचायत चुनाव में नरवाना के 57 व उचाना खंड के 42 गांवों की सरकार चुनी जाएगी। नरवाना के सुलहेड़ा और ढिंढोली गांवों में पंचायत सर्वसम्मति से चुनी जा चुकी है। नरवाना में कुल 148123 व उचाना खंड में 125041 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। नरवाना खंड में 18 व उचाना में 15 गांव अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं।

चुनाव की तैयारियों में शनिवार को नरवाना व उचाना से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। नरवाना के एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पृथ्वी सिंह और उचाना मेें जिला राजस्व अधिकारी महेंद्र कुमार ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। रविवार सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


319 केंद्रों पर मतदान
नरवाना के एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पृथ्वी सिंह के अनुसार 319 केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 16 सुपरवाइजरी अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके लिए दो हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

तीन गांवों में हो चुकी है सर्वसम्मति
उचाना खंड के लोग रविवार को 42 गांवों की सरदारी का फैसला करेंगे। सरपंच पच के अलावा 85 पंचों, पांच जिला पार्षदों, 29 ब्लॉक समिति के सदस्यों को लेकर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

एक मतदाता चार मत डालेगा। पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव के चलते कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। दूसरे जिलों की सीमाओं पर पुलिस ने नाके लगाए हुए हैं। सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति, जिला परिषद को लेकर 501 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सरपंच पद को लेकर 185 उम्मीदर हैं। इनमें 116 पुरुष, 69 महिलाएं है।

पंच को लेकर 177 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 113 पुरुष,  64 महिलाएं है। जिला परिषद के पांच वार्डों में 29 उम्मीदवार है। इनमें 15 पुरुष, 14 महिलाएं है। ब्लॉक समिति में 110 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

बीडीपीओ शंकर लाल गोयल ने बताया कि 45 गांवों में 569 पंचों के वार्डों में से 425 में सर्वसम्मति से पंच चुने जा चुके हैं। 59 वार्ड ऐसे हैं जहां नामांकन कागजात पूरे नहीं होने की वजह से रद्द हो गए, किसी वार्ड में सरकार द्वारा निर्धारित की गई शर्तों के अनुसार फार्म नहीं भरे जा सकें। अब 85 वार्डों पर पंच को लेकर मतदान होगा।

तीन गांवों में सर्वसम्मति होने से 42 सरपंचों, पांच जिला पार्षदों, 29 ब्लॉक समिति सदस्यों को लेकर चुनाव होंगेे। थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। कोई कानून को तोड़ने का काम करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  

सफा खेड़ी में उम्मीदवार ने की पुलिस बल की मांग की
खेड़ी सफा गांव के सरपंच उम्मीदवार कुलदीप द्वारा डीबसी जींद, पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत देते हुए चुनाव के दिन अतिरिक्त पुलिस फोर्स मतदान केंद्र पर लगाने की मांग की।

 कुलदीप ने कहा कि चुनाव के दिन मतदान करने वाले एससी, बीसी वर्ग के मतदाताओं के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स नियुक्त किए जाएं, ताकि वो बिना डर के मतदान कर सकें। चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर झगड़ा होने का डर है।

एसएसपी लेंगे बूथों का जायजा
पंचायत चुनाव दौरान एसएसपी अभिषेक जोरवाल स्वयं मतदान केंद्रों पर जायजा लेंगे। इसके लिए 48 मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। नरवाना में 27 मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की हैं। इसमें तीन इंस्पेक्टर, 27 एनजव्ीओ, 27 प्रधान सिपाही व 54 सिपाही की नियुक्ति की हैं। इसी प्रकार उचाना खंड में 21 मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। जिसमें दो इंस्पेक्टर, 21 एनजीओ, 21 प्रधान सिपाही व 42 सिपाही की नियुक्ति की हैं।

उचाना खंड के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांव  
उचाना खंड के संवेदनशील गांव करसिंधु, बड़ौदा, खटकड़, धनखड़ी, डोहाना खेड़ा, घसों कलां, दुर्जनपुर व उदयपुर हैं। इन गांवों में पुलिस पेट्रोलिंग की विशेष नजर रहेगी साथ ही उचाना के अतिसंवेदनशील गांव डूमरखां कलां, गैंडा खेड़ा, उचाना खुर्द, काकड़ौद, खापड़ बुडायन, छात्तर, अलीपुरा, कहसून, पालवां, मंगलपुर, मोहनगढ़, मांडी कलां, झील व बडनपुर गांव में भी पुलिस का विशेष प्रबंध रहेगा।
विज्ञापन


नरवाना खंड के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांव
फरैण खुर्द, कान्हा खेड़ा, नारायण गढ़, पिपलथा, गढ़ी, आता सिंह वाला, धनौरी, ढाकल, राजगढ़ ढ़ोबी व अम्बरसर गांव हैं। इसके साथ ही अतिसंवेदनशील गांव धरौदी, दबलैन, फरैल कलां, धमतान, कालवन, सुलेहड़ा, रसीदां, बरटा, बेलरखां, भाना बहमण, सिंसर, खरड़वाल, दनौदा कजां, दनौदा खुर्द, सैंथली, उझाना व खरल गांव जिनमें पुलिस पेट्रोलिंग की विशेष नजर रहेगी ताकि किसी प्रकार की कोई घटना नहीं घटे।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें