डीएसपी कार्यालय पहुंची खानसर चौक कॉलोनी की महिलाएं। संवाद।
- फोटो : Jind
सफीदों(जींद)। खानसर चौक स्थित एक गेस्ट हाउस में पकड़े गए पांच जोड़ों के मामले में गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ कार्रवाई व जिस्म फरोसी के अड्डे बंद करवाने की मांग को लेकर कॉलोनी की महिलाएं उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंची। महिलाओं ने लघु सचिवालय में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कॉलोनी के काफ ी तादाद में लोग व महिलाएं डीएसपी धर्मबीर खर्ब से मिले। कॉलोनी की महिलाओं का कहना था कि होटल संचालक व उसके लोग कॉलोनी के लोगों पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और समझौता नहीं करने की स्थित में जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिलाओं का कहना था कि पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों को तत्काल छोड़ दिया गया।
इस कॉलोनी में पिछले चार साल से अवैध जिस्म फि रोशी का धंधा चला हुआ है। इन अय्याशी के अड्डों पर गलत लोग आते हैं और वहां पर सरेआम गाली-गलौज करते हैं। जिसके कारण महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना दुभर हो गया है। उन्होंने बताया कि वे पिछले चार सालों में इस मामले में पुलिस को कई बार शिकायतें दे चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने डीएसपी से मांग की कि वे इस कॉलोनी में निरंतर पनप रहे अय्याशी के अड्डों को बंद करवाएं ताकि वह चैन व इज्जत से अपना जीवन यापन कर सकें। महिलाओं ने कहा कि अगर पुलिस ने इन लोगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की और जिस्मफि रोशी का धंधा बंद नहीं करवाया तो वे अपने-अपने मकान बेचकर यहां से पलायन कर जाएंगे। वहीं लोगों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस पर डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।