फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बस स्टैंड से शुरू हुआ बसों का परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
नए बस स्टैंड से शुरू हुआ बसों का परिचालन
विज्ञापन

जींद। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्देश के बाद शनिवार से नए बस स्टैंड से बसों का परिचालन शुरू हो गया है। जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने नारियल तोड़ कर व हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया। इससे पहले रोडवेज कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा बस स्टैंड में हवन किया गया।
सुबह विधायक ने जयपुर के लिए 11 बजकर 10 मिनट पर पहली बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रशासन ने नए बस स्टैंड में सामान शिफ्ट करने का काम भी शुरू कर दिया है। इसके लिए सोनीपत, भिवानी, कैथल रोहतक से ट्रक मंगवाए गए हैं। हालांकि पहले दिन बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बहुत कम रही, लेकिन अब धीरे-धीरे यहां यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

अभी भी चल रहा है सर्विस लेन का काम
बेशक बस स्टैंड को शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी तक सर्विस लेन का काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में बस फिलहाल सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही निकलेंगी। इससे दुर्घटना की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

लोगों को मिलेगा आधुनिक बस स्टैंड
पत्रकारों से बातचीत जींद के भाजपा विधायक विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सर्विस लेन व पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बस स्टैंड में देरी हुई, लेकिन अब 1500 फीट की गहराई पर सबमर्सिबल लगाया गया है। उपमुख्यमंत्री के आदेश के बाद बस स्टैंड को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें