जींद। नगूरां गांव में जींद-असंध मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार डाहौला निवासी 20 वर्षीय वीरू की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव बहबलपुर निवासी निवासी प्रमोद ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह गांव डाहौला निवासी वीरू और राहुल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से बाईपास होते हुए नगूरां गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव नगूरां के पास दिल्लूवाला टी प्वाइंट पर ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने वीरू को पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर नगूरां पुलिस पहुंची और घायल बहबलपुर निवासी प्रमोद के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।