जींद। 32 बोर की अवैध पिस्तौल के साथ सोनीपत जिले का बैंयापुर निवासी अजय जुलाना को थाना पुलिस ने लिजवाना कलां रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जुलाना थाना प्रभारी निरीक्षक समरजीत सिंह बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि जुलाना से लिजवाना कलां रोड पर सोनीपत जिले का बैयांपुर निवासी अजय अवैध पिस्तौल के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर खड़ा युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 32 बोर की देशी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सोनीपत के बैयांपुर निवासी अजय के रूप में हुई।