फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नेटवर्क कंपनी बनाकर लोगों को सस्ता सामान व शुद्ध सोना देने का लालच देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। फर्जी नेटवर्क कंपनी बनाकर लोगों को सस्ता सामान और शुद्ध सोना देने का लालच देकर करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी जालंधर के शिव नगर निवासी पुनीत वर्मा को सिविल लाइन थाना पुलिस ने कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। इससे पहले भी पुलिस ने कंपनी के एमडी जालंधर के रणजीत सिंह और गगनदीप सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी।
विज्ञापन

सेक्टर-11 निवासी सज्जन मलिक ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2017 में उसने नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी ओएलएस व्हीज प्राइवेट लिमिटेड का विज्ञापन देखा था। कंपनी का मुख्य कार्यालय जालंधर में था। इस कंपनी के एमडी जालंधर के सरदार रणजीत सिंह, जालंधर के होशियारपुर रोड के एमडी सरदार गगनदीप सिंह, जालंधर के 701 ब्लॉक सी निवासी सीईओ गुरविंद्र सिंह थे। यह कंपनी लोगों की श्रृंखला बनाकर इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान सस्ते में देती थी।
इसके अलावा यह कंपनी दो हजार रुपये मासिक दर से 11 महीने तक गोल्ड के लिए किस्त लेती थी। जिसमें 12वीं किस्त कंपनी अपने पास से अदा करने का वादा करती थी। कंपनी ने दावा किया था कि वह 22 हजार रुपये लेकर 24 हजार रुपये कीमत का शुद्ध सोना दिया जाएगा। लेकिन कंपनी 42 हजार लोगों से करीब 16 करोड़ रुपये एकत्रित कर भाग गई थी। इस कंपनी ने जींद, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, बहादुरगढ़, कैथल और पंजाब से भी करीब 42 हजार लोगों का नेटवर्क बना लिया था। इन लोगों से कंपनी ने ताशकंद विदेश यात्रा के नाम करीब 90 लाख रुपये ले लिए थे और वीजा लगवाने के नाम पर जींद के आसपास के जिलों के 15 लोगों से 50-50 हजार रुपये कर साढ़े सात लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में कंपनी के एमडी जालंधर के रणजीत सिंह, जालंधर के होशियारपुर रोड के एमडी गगनदीप सिंह, जालंधर के 701 ब्लॉक सी निवासी सीईओ गुरविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पंजाब के जालंधर के शिव नगर निवासी पुनीत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें