फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जनवरी को 21 हजार लोग ऑनलाइन करेंगे सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित 75 करोड़ सूर्य नमस्कार आसन उत्सव में जींद जिला के 21 हजार लोग मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को सूर्य नमस्कार करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेयरमैन डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि जिला कोऑर्डिनेटर राम नारायण, आयुष विभाग के डॉक्टर गोविंदा, पतंजलि के कानूनी सलाहकार नरेंद्र एडवोकेट, योग प्रशिक्षक वीरेंद्र और सूर्य देव आर्य तथा पूनम अहलावत के साथ मिलकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की। बैठक में निश्चय किया गया कि कोरोना के मध्य नजर यह कार्यक्रम किसी खुले मैदान में एक स्थान पर नहीं होगा। यह कार्यक्रम ऑनलाइन अपने अपने घर पर प्रतियोगी कर सकेंगे। इसका समय सुबह सात बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक होगा।
प्रत्येक प्रतियोगी अपना चित्र योग आयोग हरियाणा की वेबसाइट पर लोड कर देगा तथा सोशल मीडिया पर भी सेल्फी विद सूर्य नमस्कार आसन के नाम से लोड करे। उन्होंने कहा कि यह अभियान 20 फरवरी तक चलेगा, जिसमें किसी भी 21 दिन तक कोई भी प्रतियोगी प्रतिदिन 13 आसन कर अपना योगदान दे सकता है। प्रत्येक प्रतिभागी को हरियाणा योग आयोग तथा आयुष मंत्रालय की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें