फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल भी अपनाएगा सुनील जागलान का बीबीपुर मॉडल

विज्ञापन
सुनील जागलान। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। हरियाणा के सुनील जागलान के बीबीपुर मॉडल ऑफ विमेन एम्पॉवरमेंट को नेपाल भी अपनाएगा। वहां इसके तहत महिला सशक्तीकरण पर कार्य करने का उन्हें न्योता मिला है। सुनील जागलान 29 नवंबर से लेकर छह दिसंबर तक नेपाल के गांव उतरगया, कानपुर कालापानी व नुवाकोट में महिला सशक्तीकरण के ग्रामीण विकास के मॉडल पर काम करेंगे।
विज्ञापन

सुनील जागलान ने बताया कि मई 2021 में नेपाल में सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू करवाया, जो टिक टॉक पर 17 करोड़ से ज्यादा बार हैश टैग के साथ पॉपुलर है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व नेपाल सरकार की तरफ से जुली महत्तो ने भागेदारी कर आगे बढ़ाया। सुनील जागलान ने कहा कि नेपाल की लड़कियों ने बताया कि नेपाल में घरेलू हिंसा, माहवारी को लेकर कुप्रथाएं, प्रॉपर्टी राइट्स की समस्याएं बहुत ज्यादा हैं। नेपाल में सेल्फी विद डॉटर अभियान की विजेताओं को सम्मानित कार्यक्रम के अलावा पीरियड चार्ट अभियान, बेटियों के नाम नेम प्लेट अभियान व लाडो पंचायत अभियान शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें