फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर जिले में 40 करोड़ से अधिक का कारोबार

विज्ञापन
शहर थाना के पास बाजार में उमड़ा लोगों को हुजूम। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। दिवाली से पहले धनतेरस पर लोगों में जमकर खरीदारी की। इससे बाजार में धनवर्षा हुई। व्यापारियों के अनुसार जिलेभर में एक दिन में करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

धनतेरस के मौके पर लोग सबसे अधिक चांदी का सामान व बर्तन खरीदने को तरजीह देते हैं। ऐसे में मंगलवार को धनतेरस के मौके पर सबसे ज्यादा कारोबार ज्वेलर्स के पास ही हुआ। इसके अलावा वाहनों की भी काफी बुकिंग हुई थी। कुल कारोबार में वाहन बाजार आगे रहा। हालांकि वाहन बाजार से जुड़े लोगों ने बताया कि कारोबार उम्मीद से कहीं कम रहा, लेकिन दिवाली पर यह बढ़ने की उम्मीद है।
धनतेरस के चलते सुबह से ही बाजार में भीड़ उमड़ी। इसके कारण बाजार में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रही। मेन बाजार में जाने वाले सभी रास्तों, एसडी स्कूल, रानी तालाब, टाउन हॉल सहित तमाम स्थानों पर पुलिस तैनात रही। सिर्फ बाजार में रहने वाले लोगों को ही वाहनों के साथ अंदर जाने दिया गया। इसके चलते गोहाना रोड, रानी तालाब, सफीदों गेट, शिव चौक व बैंड मार्केट में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जिले में हुए कारोबार का ब्योरा
सामान कारोबार
कार 8 करोड़
दुपहिया वाहन 10 करोड़
ट्रैक्टर 2 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स 2 करोड़
चांदी-सोना 10 करोड़
बर्तन 1 करोड़
मिठाई 1 करोड़
कपड़ा 2 करोड़
सजावट का सामान 2 करोड़
अन्य सामान 2 करोड़
चांदी के चम्मच, कटोरी व गिलास की मांग ज्यादा
ज्वेलरी कारोबारी लोकेश कुमार के अनुसार हालांकि सबसे अधिक मांग चंादी के सिक्कों की रहती है, लेकिन इस बार चांदी के बर्तनों की मांग अधिक रही। इसमें चांदी के चम्मच, कटोरी व गिलास लोगों ने अधिक पसंद किए। इसके अलावा अधिक भगवान गणेश व लक्ष्मी के फोटो वाले चांदी के सिक्कों की मांग अधिक रही।
अपेक्षा से कम रहा वाहन बाजार
दुपहिया वाहनों के कारोबारी ब्रिजेश कुमार के अनुसार पेट्रोल के वाहनों का कारोबार काफी कम रहा। पेट्रोल महंगा होने के कारण लोग इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं। ऐसे में लोगों ने बैटरी वाले दुपहिया वाहन अधिक खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें