फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के अंतिम दिन डिपो ने 20 विशेष बसें चलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एचएसएससी की तीन दिवसीय परीक्षा के अंतिम दिन जींद डिपो ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मंगलवार को 20 विशेष बसों का परिचालन हुआ। अन्य दिनों की अपेेक्षा मंगलवार को अभ्यर्थियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एचएससी द्वारा 31 अक्तूबर, एक नवंबर और दो नवंबर को सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें जिलेभर के 36 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में गए। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसलिए रोडवेज ने तीन दिन तक स्पेशल बसों का परिचालन किया था। 31 अक्तूबर को डिपो ने 38, एक नवंबर को 30 तो दो नवंबर को अभ्यर्थियों के लिए 20 स्पेशल बसों का परिचालन किया। मंगलवार को अंतिम दिन सुबह तीन बजे फरीदाबाद के लिए पहली बस जींद बस स्टैंड से चली। इसके बाद सवा तीन बजे महेंद्रगढ़ के लिए बसें निकालीं। इसके बाद करनाल के लिए पांच, यमुनानगर के लिए पांच, कुरुक्षेत्र के लिए दो, पंचकूला के लिए तीन, अंबाला के लिए दो और पानीपत के लिए स्पेशल बसें अभ्यर्थियों के लिए भेजी गईं। रोडवेज जीएम गुलाब सिंह दूहन ने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए डिपो ने तीन दिन स्पेशल बसों का परिचालन किया। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें