फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यवेक्षक के पास मिला मोबाइल, उड़नदस्ते ने किया कार्यभार मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 12वीं कक्षा की भूगोल विषय की परीक्षा में वीरवार को जिलेभर में नकल करते पकड़े जाने पर एक यूएमसी बनाया गया। परीक्षा के दौरान बोर्ड की फ्लाइंग द्वारा जिलेभर के विभिन्न केंद्रों में जांच की गई। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईक्कस में फ्लाइंग टीम को परीक्षा केंद्र में कार्यरत पर्यवेक्षक रमेश कुमार के पास से मोबाइल फोन मिला। मोबाइल मिलने के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पर्यवेक्षक को तुरंत प्रभाव से कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन

परीक्षाओं के दौरान लापरवाही न बरतें : जगबीर सिंह
बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षाओं के दौरान ड्यूटी दे रहे अध्यापकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अगर कोई अध्यापक जिलेभर में कहीं पर भी लापरवाही करता हुआ मिलता है तो उसे तुरंत प्रभाव से कार्यभार मुक्त किया जाता है। उनके द्वारा गठित की गई टीमों का सभी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण लगातार जारी रहता है। ईक्कस गांव में टीम सदस्यों द्वारा निरीक्षण किया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से मोबाइल मिला तो तुरंत प्रभाव से कार्यभार मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

--जगबीर सिंह चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें