फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अर्बन इस्टेट स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने यूपी के मेरठ जिले के सरदाना निवासी शहजाद उर्फ आजाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए युवक तथा उसके दूसरे साथी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि वह छह अप्रैल को मकान में ताला लगाकर बाहर गया हुआ था। जबकि उसके परिवार के सदस्य भी बाहर गए थे। जब वह शाम को घर आया तो दो लड़के बाहर निकले। उसने उनसे पूछताछ की तो वह भागने का प्रयास करने लगे। उनमें से एक लड़के को उसने पकड़ लिया। जबकि दूसरा मौका पाकर भाग गया। उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। अलमारी में सामान बिखरा था। 50 हजार नकदी, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की बालियां, एक सोने की अंगूठी आदि गायब मिली। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान यूपी के मेरठ जिले के सरदाना निवासी शहजाद उर्फ आजाद के रूप में बताई। आरोपी के कब्जे से एक बैग बरामद हुआ। जिसमें एक पेचकश, एक लोहे की रॉड आदि मिला। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें