फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों व तिरंगे के सम्मान की परंपरा को मिलकर करेंगे मजबूत : मोर

विज्ञापन
जुलाना में तिरंगा यात्रा में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता व नेता। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को जुलाना में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजू मोर ने यात्रा की अगुवाई की और आह्वान किया कि शहीदों व तिरंगे के सम्मान की परंपरा को मजबूत करें।
विज्ञापन

मोर ने कहा कि देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों के विचारों के प्रति लोगों जागरूक करना ही तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्ेश्य है। इस दौरान संकल्प लेना है कि शहीद परिवार के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए उन्हें कोई परेशानी नहीं होने देंगे। मोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम आदमी द्वारा भी आज के आयोजन में भाग लिया गया।
भारतीय जनता पार्टी अपने देश के प्रति समर्पित होकर, देश के विकास, यहां रहने वाले लोगों के उत्थान, यहां की सामाजिक, परंपराओं को सहेजने में विश्वास रखने वाला परिवार है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी असामाजिक ताकतों द्वारा देश के खिलाफ जिस अराजक विचारधारा का प्रचार-प्रसार में प्रयोग नहीं हों। इसको रोकने के लिए युवा अपनी भूमिका निभाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी व जगदीश उझाना, ओम प्रकाश नैन, संदीप लोहान, मुकेश रामराय, सतीश सांगवान, महाबीर पाथरी, तजिंदर ढुल, सुखदीप, धर्मेंद्र शर्मा, पुष्पा तायल, शीशपाल भाणा व नरेंद्र पहल, धर्मपाल मलिक, रामफल शर्मा व राजराजी शर्मा पौली, प्रिंस मुदगिल, दलशेर लोहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें