17जेएनडी26: झील गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला। संवाद
उचाना, जींद। हिसार लोकसभा से इनेलो उम्मीदवार सुनैना चौटाला ने बुधवार को हलके के एक दर्जन से अधिक गांवों के दौरे किए। यहां पहुंचने पर उनका ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कई गांवों में खुद कार्यक्रम स्थल तक ट्रैक्टर चलाकर सुनैना चौटाला पहुंची।
सुनैना ने कहा कि जिन नेताओं की 15 मिनट में विचारधारा बदल जाए उन पर कैसे यकीन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी नहीं बल्कि देवीलाल की विचारधारा है। इस विचारधारा को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला चला रहे हैं। चुनाव के समय आप लोगों के बीच कई नेता देवीलाल की फोटो लगा कर आएंगे।
आजकल बीजेपी के बैनर पर भी लगा रखी है। ऐसे नेताओं को वोट नहीं देना जो आपके वोटों की कद्र न करे, आपके वोट लेने के बाद उन्हें बेच दे। इनेलो को वोट देना ताकि आपके वोट का मान-सम्मान हो। आज प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन पर है। आज अपनी जमीन बेचकर युवा विदेशों में जा रहे हैं। इस अवसर पर सुमित्रा देवी, सतबीर सिहाग, राजीव राजा, सूबे सिंह लोहान, चांदी करसिंधु, वकील करसिंधु, वीरभान झील, सुरेंद्र श्योकंद, बलजीत, प्रदीप करसिंधु, सुदेश कंडेला, शिक्षा नैन मौजूद रही।