फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रक की टक्कर में करसोला निवासी शराब ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
अनिल का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जुलाना के पास सोमवार देर रात साढ़े दस बजे एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में करसोला निवासी शराब ठेकेदार अनिल (32) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंगलवार सुबह शहर के नागरिक अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज किए। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में करसोला निवासी हरकेश ने बताया कि 15 नवंबर को वह अपने चाचा अनिल कुमार की कार से किसी काम के चलते जींद गया हुआ था। वहां अनिल को काम निपटाने में देरी हो गई। जींद से लगभग साढ़े नौ बजे कार में सवार होकर वे गांव जा रहे थे। इस दौरान कार को अनिल चला रहा था, जबकि वह खुद पीछे बैठा था। वह रात को लगभग दस बजे जुलाना के सोनिया इंटरनेशनल स्कूल के पास बने बाईपास से गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक तेज गति में आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना उन्होंने अनिल के परिजनों को दी तो गौतम और सुरेंद्र मौके पर आए। इसके बाद उन्होंने घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें