फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके को बंद कराने के लिए डीसी से मिली महिलाएं

Tue, 25 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
डीसी से शराब का ठेका हटवाने की गुहार लगाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव बड़ौदा में घोघड़ियां-कहसून मार्ग पर खोले गए शराब ठेके को बंद कराने के लिए सोमवार को महिलाएं डीसी विनय सिंह से मिलीं। महिलाओं ने ठेके को बंद करने की मांग की। डीसी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही शराब ठेके को यहां से हटवा दिया जाएगा। डीसी से मिलकर गांव बड़ौदा की सरपंच नेहा, पंच शकुंतला, सुमन बाला, जगमती, कलावती, गुडी, गंगा, रोशनी, बतेरी, खुजानी, लाडो, चंद्रपति ने बताया कि यह आम रास्ता है। यहां से महिलाएं तथा स्कूल में जाने वाली छात्राएं गुजरती हैं।
विज्ञापन


यहां शराब पीकर लोग लड़कियों और महिलाओं से फब्तियां कसते हैं। इससे महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस करती हैं। इसके साथ-साथ जिस जिस रास्ते पर शराब का ठेका खोला गया है, उस रास्ते पर शाम को गांव की महिलाएं तथा छात्राएं सैर-सपाटे के लिए जाती हैं। इस मार्ग पर एक-दो बार विवाद हो चुका है। यदि शराब का ठेका यहीं रहा तो इससे कोई बड़ा विवाद हो सकता है। महिलाओं ने डीसी से शराब के ठेके को हटवाने की मांग की। इस पर डीसी ने महिलाओं को शराब का ठेका जल्द हटवाने का आश्वासन दिया तथा कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें