फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 15 लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
डॉ. राजेश भोला सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों के चालान काटते हुए। - फोटो : Jind
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लघु सचिवालय, सेक्टर आठ व आसपास क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छापा मारने का अभियान डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला के नेतृत्व में चलाया। इसमें सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करते पाए गए 15 लोगों के चालान कर 2490 रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने सार्वजनिक लोगों पर धूम्रपान करते पाए गए लोगों के चालान किए और बाद में उनको तंबाकू, धूम्रपान के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। भोला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं तंबाकू कंट्रोल नियम के तहत विशेषकर शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में बीड़ी सिगरेट के बेचने पर भी प्रतिबंध है। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसका चालान किया जाएगा। इसके साथ-साथ 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी यह बेचना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें