:नगूरां पीएचसी में पीने के पानी के लिए जिद्दोजहद करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। नगूरां पीएचसी में करीब दो सप्ताह से जलघर से पीने के पानी सप्लाई बंद होने से स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा मरीजों को पीने के पानी लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं पीएचसी के कर्मचारियों को हाथ धोने तक साथ लगती कालोनियों के यहां घरों में दस्तक देना पड़ रहा है।
नगूरां स्थित पीएचसी के कर्मचारियों ने बताया कि नगूरां पीएचसी के निर्माण के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी में एक सबमर्सिबल लगवाया था, लेकिन उक्त सबमर्सिबल के काफी पूर्व खराब होने पर विभाग ने नगूरां स्थित जलघर से पीने के पानी का कनेक्शन किया था। जिससे अब सबमर्सिबल के बाद करीब दो सप्ताह से जलघर का कनेक्शन खराब होने की स्थिति में पीएचसी के कर्मचारियों के अलावा मरीजों को पीने के पानी के लाले पड़े हुए हैं। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग पत्र के माध्यम से जलघर स्थित विभाग के उच्चाधिकायिों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक जलापूर्ति विभाग ने खराब हुई लाइन को ठीक नहीं किया है। जिसके कारण पीएचसी के कर्मचारियों तथा मरीजों में संबधित विभाग के प्रति रोष है।
स्वास्थ्य निरीक्षक बोले-जलापूर्ति विभाग को लिखा पत्र
पीएचसी नगूरां के स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने बताया कि करीब दो सप्ताह से पीएचसी में जलघर से मिलने वाली पीने के पानी की सप्लाई बंद है। इसके लिए जलापूर्ति विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा हुआ है, लेकिन अभी तक जलापूर्ति विभाग ने पीएचसी की पीने के पानी की सप्लाई बहाल नहीं की है। जिसके चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
जलापूर्ति विभाग का कनेक्शन बिलकुल ठीक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम के समय पीएचसी साइड पीने के पानी की सप्लाई दी जा रही है। हो सकता है कि पीएचसी के अंदर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रखी सबमर्सीबल मोटर खराब हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि अपनी मोटर की जांच करवा लें।
- दिनेश, कनिष्ठ अभियंता, जलापूर्ति विभाग।