संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को मांगों को लेकर जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रधान विजेंद्र दलाल की अध्यक्षता में कर्मचारियों की बैठक की।
बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश मलिक ने कहा कि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है। अगर 10 अगस्त तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कर्मचारी काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे। कर्मचारियों की मांग है कि खेदड़ और यमुनानगर थर्मल में चले धरने के दौरान जो समझौता हुुआ था उसे लागू नहीं किया गया। विद्युत के जोखिम भरे कामों को देखते हुए वेतन अलग तय किए जाएं। जिन कर्मचारियों का वेतन 21 हजार से ऊपर है उन्हें मेडिकल पॉलिसी दी जाए। अगर सरकार ने 10 अगस्त तक उनकी मांगों को नहीं माना तो 15 अगस्त को मुख्यमंत्री का जहां भी कार्यक्रम होगा उसका विरोध करेंगे और मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे। इस मौके पर अमित गोयत, अनिल व विजेंद्र आदि मौजूद रहे।