फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर दुकानदार ने डाला गर्म तेल, झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। मेन बाजार में एक दुकानदार द्वारा एक महिला के ऊपर गर्म तेल डालने व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुकानदार व उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि 30 सितंबर को वह बाजार में दवाई लेने के लिए गई थी। इस दौरान एक दुकानदार दीपक व उसका भाई मनोज किसी व्यक्ति के मुंह में कपड़ा डालकर उसके साथ मारपीट कर रहे थे। आरोपी उसके साथ गाली-गलौज भी कर रहे थे। उसने दीपक से कहा कि इस प्रकार गालियां क्यों दे रहे हो, यहां से बहन-बेटियां भी गुजर रही हैं। इस पर दोनों दुकानदारों ने उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपियों ने उसके ऊपर कढ़ाई से एक डिब्बे में लेकर गर्म तेल डाल दिया। इसमें वह बुरी तरह से झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुकानदार दीपक व मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें