कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। जिले के 743446 लोगों को अब तक पहली डोज लगाई जा चुकी है। इस तरह अब तक स्वास्थ्य विभाग 74.7 प्रतिशत लोगों को ही वैक्सीन की पहली डोज लगा पाया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। यह वैरिएंट वैक्सीन लगवाने वाले लोगों पर बहुत कम प्रभाव डालेगा। जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनको ज्यादा खतरा है। इसलिए सभी लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी चाहिए। जिले के 995610 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। इनमें से 743446 लोगों को पहली तथा 340695 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले के 252164 लोगों को अभी पहली डोज लगनी बाकी है। दिसंबर महीने के 26 दिन बचे हुए हैं। इसलिए 252164 लोगों को वैक्सीन लाने के लिए प्रतिदिन लगभग 10 हजार लोगों को वैक्सीन लगानी है। लेकिन फिलहाल प्रतिदिन पांच हजार लोगों को ही वैक्सीन लग रही है। स्वास्थ्य विभाग इस गति को दोगुनी करना चाहता है। उन्होंने लोगों से अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर आकर वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
अब तक लगी कोरोना वैक्सीन
आयु वर्ग पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्य कर्मचारी 6282 6162
फ्रंट लाइन वर्कर 5740 5603
18 से 44 वर्ष 438302 163533
45 से 60 वर्ष 172965 93590
60 वर्ष से अधिक 120157 71807
कुल 743446 340695
प्रतिशत 74.4 34.2
स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक कर रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध है। ओमिक्रॉन से बचने के लिए लोगों को वैक्सीन लगवाना जरूरी है। हर व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी चाहिए।
- डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन