फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में लापरवाही बरतने पर जीआरपी के थाना प्रभारी और एसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुसाइड नोट लिखकर 23 जून को मालवी गांव के सरपंच रामकला ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच में लापरवाही बरतने और आरोपियों के साथ मिलीभगत करने के आरोप में जीआरपी के थाना प्रभारी देवेंद्र और सब इंस्पेक्टर जयपाल को जीआरपी पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने निलंबित कर दिया है। इन पर आरोप है कि दोनों ने एक महिला को इस केस से निकालने के लिए पैसे लिए थे। उसे केस से भी नहीं निकाला। संगीता कालिया ने मामले की जांच करवाई, जिसमें इन दोनों अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। इसलिए इनको निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह था मामला
23 जून को जुलाना रेलवे स्टेशन के पास मालवी गांव के सरपंच रामकला ने रेलगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली थी। जीआरपी को रामकला की जेब से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उसने मालवी गांव के कुलदीप उर्फ काला, पंचायत सचिव अभिमन्यु, गोहाना निवासी बबलू व महिला मुस्कान पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। जीआरपी ने सुसाइड नोट के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी।
महिला को छोड़ने के लिए जांच अधिकारी ने मांगे थे तीन लाख रुपये
आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आरोपी महिला मुस्कान ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने उसे केस से निकालने के लिए तीन लाख रुपये लिए थे। पैसे लेने के बावजूद राजपाल ने उसे केस से नहीं निकाला।
विज्ञापन

महिला को अदालत में पेश करते समय हुई थी गाड़ी पंक्चर, थाना प्रभारी ने दूसरी गाड़ी नहीं करवाई उपलब्ध
इस मामले में जब आरोपियों को अदालत में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था तो एसडी स्कूल के पास सरकारी गाड़ी पंक्चर हो गई थी। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने जीआरपी थाना प्रभारी को दूसरी गाड़ी उपलब्ध करवाने की बात कही, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस मामले में जीआरपी थाना प्रभारी की शिकायत दी गई थी।
सरपंच आत्महत्या मामले की जांच के मामले में दोनों अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही व पैसे लेने की शिकायतें मिली थीं। इस मामले की जांच करवाई गई तो आरोप सही साबित हुए। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। धीरज कुमार, जीआरपी डीएसपी हेड क्वार्टर अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें