फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार ः कंडेला

विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते नेता टेकराम कंडेला। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। सर्वजातीय सर्वखाप के राष्ट्रीय संयोजक एवं जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि सरकार ने गिरदावरी के नाम पर केवल बयानबाजी करके किसानों को गुमराह किया है। इसके अलावा बाजरे को भावांतर योजना में लाने के भी खोखले बयान दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज तक न तो किसी किसान को बाजरे का भावांतर मिला और न ही कोई गिरदावरी हुई। सरकार को तुरंत खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाकर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए। कंडेला मंगलवार को गांव कंडेला में किसानों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
टेकराम कंडेला ने कहा कि सरकार ने बाजरे के लिए भावांतर योजना के तहत भरपाई करने की केवल खोखली बयानबाजी की है। आज तक एक भी किसान को बाजरे का एक भी रुपया नहीं मिला है। इसके लिए जिला प्रशासन के पास न तो कोई गाइडलाइन आई है और न ही कोई निर्देश। इसी प्रकार स्पेशल गिरदावरी के लिए भी खोखली बयानबाजी की जा रही है। सरकार को चाहिए कि वह तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे। इसके अलावा भावांतर योजना के तहत बाजरे की भरपाई करे। यदि सरकार ने किसानों को मुआवजा नहीं दिया तो दीपावली के बाद किसान डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। यदि इसके बाद भी किसानों को कुछ नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विनोद शाहपुर, भीरा दालमवाला, अजमेर दालमवाला, रणधीर कंडेला, आभेराम, दरवेश सिंह, प्रदीप शर्मा, सुखपाल बड़ौदा व चंद्रपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें