फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिखेरे रंग

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। राजकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को हरियाणा कला परिषद के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संदीप कंधवाल ने की। मुख्यातिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल एडवोकेट एवं बैरागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र बैरागी ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार देव कुमार देवा, विक्की काजला, मनीष मस्त, एंडी दहिया एवं आनंद पांचाल ने अपने-अपने गानों से दर्शकों का मन मोह लिया। कई रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। एडवोकेट विजयपाल एवं नरेंद्र बैरागी ने कहा कि आज हरियाणा का डंका देश में ही नहीं विदेश में भी बज रहा है। हरियाणवी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आज विदेश में खूब देखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल की छात्राएं भी शिक्षा के साथ-साथ हरियाणवी रीति-रिवाज को संजोये रखें, ताकि हमारी हरियाणा की विरासत वह पहचान जिंदा रह सके। इस मौके पर एडवोकेट विजय सैनी, जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन लाल तुषीर, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान हवा सिंह खैंची, बीएसएम स्कूल के प्रबंधक अनिल खर्ब, गुरु गोविंद सिंह स्कूल के चेयरमैन गुलाब सिंह किरोड़ीवाल, साधुराम बंधु, नपा के निवर्तमान प्रधान सेवाराम सैनी, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पालेराम राठी, डॉ. मनोज रोहिल्ला व रोशनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें