जुलाना। गांव गतौली में सोमवार रात ग्राम सचिवालय का ताला तोड़कर चोर रात को हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
गतौली गांव के ग्राम सचिवालय में अटल सेवा केंद्र का सोमवार रात को चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया। चोर यहां सामान चोरी कर ले गए। सीएससी संचालक सतीश कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सतीश कुमार ने बताया कि जब वह सुबह यहां पहुंचे तो दरवाजा टूटा पड़ा था। कार्यालय के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। कुछ सामान के साथ जरूरी कागजात भी गायब मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।