फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13.60 लाख हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद के तीन लोगों ने गुजरात की एक कीटनाशक कंपनी का कर्मचारी बनकर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शहर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रीनलाइफ सेव एंड प्रोडेक्टर प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर गायत्री परिख ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका अहमदाबाद गुजरात में आर्गेनिक बॉयो फर्टिलाइजर एंड पेस्टिसाइड बनाने का काम है। उनकी कंपनी में गांव बुआना का सुनील कुमार चार अगस्त 2018 को जींद में सेल्समैन लगा था। सुनील कुमार शुरुआत में कंपनी के लिए अच्छा काम करता रहा और समय पर कंपनी की पेमेंट देता था। इसी दौरान आरोपी सुनील कुमार ने कंपनी की डायरेक्टर गायत्री परिख को लालच दिया कि जींद में कंपनी के उत्पादों का एक गोदाम खोल दे। इसके बाद बिक्री भी बढ़ेगी और खर्च भी कम हो जाएगा। आरोपी ने कहा कि वह गोदाम वह संभाल लेगा। इस पर कंपनी की डायरेक्टर उनकी बातों में आ गई और आरोपी ने रोहतक रोड स्थित सुभाष नगर में 2500 रुपये में गोदाम ले लिया। इसका किराये के लिए उसके भाई अनिल कुमार का खाता दे दिया। इसके बाद कीटनाशक आरोपी के पास भेजनी शुरू कर दी। थोड़े दिनों तक ठीक ठाक चलता रहा, लेकिन बीच में कंपनी की डायरेक्टर गायत्री परिख गोदाम देखने के लिए आए तो वहां पर केवल खाली डिब्बे रख दिए। जब डायरेक्टर ने स्टाक के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह दूसरी जगह पर रखा हुआ है और उनके पहुंचते ही पूरा स्टाक का रिकॉर्ड भेज देंगे। आरोपी ने स्टाक बनाकर कंपनी को भेज दिया। 15 जुलाई को आरोपी ने अचानक ही कंपनी को इस्तीफा भेज दिया, लेकिन कंपनी ने मंजूर करने से पहले स्टाक की जांच करने के लिए आई तो वहां पर सामान नहीं था। जब स्टाक देने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह तो दूसरे कमरे में रखा हुआ है और उसकी चाबी उसके पास नहीं है। 11 सितंबर को कंपनी को यह पता लगा कि आरोपी सुनील कुमार ने दूसरी कंपनी ज्वाइन कर ली है। इसी दौरान आरोपी ने भगवती बीज भंडार नरवाना से 84749 और एक किसान सुरेश से 52187 रुपये की राशि भी लेकर अपने खाते में डलवा ली और कंपनी के पास राशि जमा नहीं करवाई। इसके अलावा लगभग 1360216 की कीटनाशक को हड़प लिया। आरोपी ने बाद में फर्जी खर्च के बिल बनाकर कंपनी को भेज दिए। अब आरोपी कंपनी की राशि देने से मना कर रहा है। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गांव बुआना के सुनील कुमार, अनिल कुमार और उनके पिता ब्राह्मप्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें