फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस की परीक्षा में प्रश्र पत्र लीक करवाने के मामले में जिले से चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक मामले में शनिवार को थुआ गांव निवासी रमेश को गिरफ्तार किया गया था। उसका नाम मास्टरमाइंड के रूप में सामने आया था। अब इस मामले में रविवार को कैथल सीआईए ने जींद के कई गांवों में दबिश देकर चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कैथल सीआईए ने उचाना कलां से एक, थुआ से दो व धरौली खेड़ा गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो युवक हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थी थे। दो आरोपी मास्टरमाइंड रमेश के रिश्तेदार हैं। इन्होंने रमेश के साथ मिलकर परीक्षा पास करवाने के लिए मोटे पैसे में प्रश्नपत्र लीक करवाने का सौदा किया था। गिरफ्तार हुए चारों आरोपी कैथल पुलिस के पास हैं। प्रश्नपत्र को किस तरीके से लीक करवाया और किन लोगों के पास भेजा गया था। इसमें और कौन बड़े चेहरे शामिल हैं। किस स्तर पर गड़बड़ी शुरू हुई है, के सवालों का जवाब पुलिस ढूंढ रही है।
वर्जन
कैथल में हरियाणा पुलिस भर्थी का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में जिले के कुछ युवकों के नाम सामने आए हैं। इनकी कैथल पुलिस जांच कर रही है। इस मामले का खुलासा कैथल पुलिस करेगी। इसमें कैथल पुलिस का हर स्तर पर जींद पुलिस सहयोग करेगी। -वसीम अकरम, एसएसपी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें