फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : हरियाणा की 15 खापों ने लिए चार फैसले, सात फरवरी से पैदल करेंगे दिल्ली कूच

Sun, 31 Jan 2021 10:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
खाप महापंचायत में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खटकड़ टोल प्लाजा पर जिले की 15 खापों, तपों की महापंचायत हुई। इस दौरान चार प्रस्ताव पारित करके आंदोलन को मजबूती देने की हुंकार भरी गई। महापंचायत की अध्यक्षता खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने की।

विज्ञापन


महापंचायत में सात फरवरी को दिल्ली के लिए पैदल यात्रा शुरू करने, गांवों के किसी भी कार्यक्रम में भाजपा-जजपा नेता को न बुलाया जाए, गांव में किसी भी पार्टी का झंडा नहीं लगाने और रविवार सुबह तक इंटरनेट सेवा बहाल न करने पर सरकार के नाम ज्ञापन देने के फैसले लिए गए। हालांकि कहा गया कि लोग भाकियू और तिरंगा झंडा लगा सकते हैं।

टोल प्लाजा पर हुई महापंचायत करीब तीन घंटे चली। इस दौरान भीड़ से एक ही आवाज उठी कि चलो दिल्ली, अभी चलो दिल्ली। सतबीर पहलवान ने महापंचायत के सामने चार प्रस्ताव पारित करने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सात फरवरी से दिल्ली के टीकरी बॉर्डर तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। पहलवान ने कहा कि अब यह आंदोलन ऐसी स्थिति में पहुंच चुका कि हम कमजोर हुए तो हार जाएंगे। इसलिए हर दिन आंदोलन को मजबूती देनी होगी। सरकार आंदोलन को तोड़ने के लिए हर प्रकार की ओछी हरकत करेगी लेकिन किसान को शांति व धैर्य के साथ अपना आंदोलन शांतिपूर्वक चलाना है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी भाजपा या जजपा नेता को आमंत्रित नहीं करेगा। यदि कोई नेता आता है तो वह खुद जिम्मेदार होगा। गांव में किसी भी घर पर किसी भी पार्टी का झंडा नहीं लगाया जाएगा। यदि किसी को लगाना है तो वह किसान या फिर तिरंगा लगा सकता है। इसके अलावा इंटरनेट सेवा यदि सरकार ने रविवार सुबह तक शुरू नहीं की तो किसान सरकार के नाम ज्ञापन सौपेंगे।

 

महापंचायत में कैप्टन भूपेंद्र सिंह, बिनैण खाप के प्रधान नफे सिंह नैन, माजरा खाप से बीरेंद्र सिंह, कंडेला खाप से छज्जूराम कंडेला, कुलदीप ढांडा के अलावा थुआ तपा, कालवन तपा, चहल खाप, उझाना तपा, दाडन खाप, नंदगढ़ खाप, किनाना खाप व नौगामा खाप के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें