फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से 15 हजार बुजुर्गों को नहीं मिली पेंशन, डीसी दरबार पहुंचे

विज्ञापन
नगूरां स्थित पीएनबी के बाहर पहुंचे बुजुर्ग। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के बैंकों के मर्ज होने का खामियाजा सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ उठा रहे लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिले में करीब 15 हजार ऐसे बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांग हैं, जिनको दो महीने से पेंशन नहीं मिली है। इन बुजुर्गों को प्रति माह 2500 रुपये पेंशन मिलती है। इसको लेकर सोमवार को बीबीपुर व नेपेवाला गांवों के बुजुर्ग डीसी से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय में नहीं होने के कारण जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी व सीटीएम दर्शन यादव ने इन लोगों की शिकायत सुनी। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि बैंक मर्ज होने के कारण पेंशन रुकी हुई है। एक सप्ताह में पिछली पेंशन भी मिल जाएगी। सीटीएम दर्शन यादव ने कहा कि कोरोना काल में उनको भी तीन महीने वेतन नहीं मिला, जो बाद में मिल गया। इस पर बीबीपुर गांव के एक बुजुर्ग ने कहा कि वे तो अधिकारी हैं, किसी को भी मरोड़ी दे कर ले लेंगे। वे क्या करें।
बुजुर्गों ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन से उनको काफी सहारा मिलता है। दो महीने से पेंशन नहीं मिलने से उनकी छोटी-छोटी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। इस पर अधिकारियों ने कहा कि बैंक मर्ज होने के कारण ब्रांच का नया आईएफएसी कोड नहीं मिला है। यह समस्या प्रदेश भर में है और सरकार इसको लेकर गंभीर है। एक सप्ताह में पेंशन खाते में डल जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दो माह से जिले में 15 हजार बुजुर्गों की पेंशन ओबीसी बैंक के पीएनबी में मर्ज होने के कारण अटकी है। इसके लिए मुख्यालय को पत्र लिखकर इनके समाधान की मांग की गई थी। आगामी सप्ताह में मुख्यालय द्वारा इस काम को पूरा कर लिया जाएगा और सभी लाभपात्रों के खाते में पेंशन डाली जाएगी।
सरोज ढांडा जिला समाज कल्याण अधिकारी जींद।
पीएनबी में भी आई है पेंशन
पहले हमारे गांव में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स था। यह बैंक काफी पहले पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज हो चुका है। इसके बाद इस बैंक से पेंशन आई है, लेकिन पिछले दो महीने की पेंशन नहीं मिली है।
नफे सिंह, बीबीपुर गांव निवासी।
पेंशन नहीं मिली तो करेंगे रोड जाम
प्रशासन की गलती का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यदि सरकार बैंकों को मर्ज कर रही थी तो इसकी तैयारी पहले करनी थी। बुजुर्गों को पेंशन का काफी सहारा होता है। इसके बाद कई काम अटक जाते हैं। दो महीने की पेंशन लटकाना गलत है।
विज्ञापन

राजेंद्र, बीबीपुर गांव निवासी।

बुजुर्गों को समझाते नगारधीश दर्शन यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज ढांडा। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें