एक पेट्रोल पंप पर खाली बैठे कर्मचारी व बंद किया गया पंप। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। मांगों को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों ने जिले भर में हड़ताल रखी। हालांकि जींद में चीनी मिल के पास व नरवाना में हरियल रेस्ट हाउस के सहकारी पेट्रोल पंप पर सेवा जारी रही। हालांकि हड़ताल के ऐलान के चलते लोगों ने पहले ही इसका इंतजाम कर लिया था। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राकेश बंसल के अनुसार जिले में 137 पेट्रोल पंप हैं और इनमें से 135 पर हड़ताल रही। इससे साढ़े पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
जिले में करीब छह लाख लीटर डीजल व 60 हजार लीटर पेट्रोल की खपत प्रतिदिन होती है। सोमवार को हड़ताल के चलते लोगों को इंधन नहीं मिला। हालांकि इसके चलते कुछ लोगों को परेशानी भी हुई। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राकेश बंसल के अनुसार जिले में बड़े स्तर पर नकली डीजल बेचा जा रहा है। इसके चलते एक सप्ताह पहले ही अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। इसके बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि रविवार को अधिकारियों ने संदेश भेजे के कार्रवाई की जाएगी, लेकिन यह फैसला प्रदेश स्तर का था। इसके अलावा पेट्रोल पंप संचालकों के कमीशन की भी मांग है।
25 से 27 नवंबर तक फिर आंदोलन
राकेश बंसल के अनुसार 25, 26 व 27 नवंबर को सभी पेट्रोल पंप शाम को 15 मिनट के लिए नो लाइट, नो सेल आंदोलन करेंगे। इसके बाद भी यदि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।