फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में रिकॉर्ड 21404 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
रूपगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए शिविर में वैक्सीन लगाते स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक। स - फोटो : Jind
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को मेगा टीकाकरण दिवस मनाया। इसमें अब तक रिकॉर्ड एक दिन में सबसे अधिक 21404 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं 7324 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 14347 को पहली, 2678 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 4705 लोगों को पहली तथा 2695 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2351 लोगों को पहली तथा 1951 को दूसरी डोज लगाई गई।
शनिवार को जिले के नागरिक अस्पताल जींद, सीएचसी कंडेला, पीएचसी डाहोला, पीएचसी घोघड़ियां, पीएचसी नगूरां, सीएचसी अलेवा, नागरिक अस्पताल नरवाना, पीएचसी हाट, सीएचसी कालवा, पीएचसी सिवानामाल, पीएचसी रजाना कलां, पीएचसी रामराय, सीएचसी मुआना, नागरिक अस्पताल सफीदों, पीएचसी छात्तर, अर्बन पीएचसी नंबर एक व दो, सीएचसी खरकरामजी, सीएचसी जुलाना तथा पीएचसी निडाना में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

रूपगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र पर 220 लोगों को लगी वैक्सीन
रूपगढ़ गांव में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन के लिए मेगा टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 220 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य सुपरवाइजर सुरेश कुमार ने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र रूपगढ़ के तहत आने वाले गांव जीतगढ़ व कैरखेड़ी में स्वास्थ्य कर्मी देवीराम कौशिक और मंजू बाला ने 85 प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कर दिया है। जल्दी ही रूपगढ़ गांव पूर्ण कोरोना टीकाकरण में शामिल होगा। स्वास्थ्य सुपरवाइजर ने कहा कि शुरू में किसान आंदोलन के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम को टीकाकरण के दौरान ग्रामीणों के विरोध को झेलना पड़ा था। मगर टीम द्वारा लगातार जागरूक करने का नतीजा है कि अब लोग खुद ही आकर टीकाकरण करवा रहें हैं। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने कहा कि कोरोना वैक्सीन सबके लिए जरूरी है। इस जागरूकता में गांव के युवा सरपंच संदीप अहलावत व उनकी पंचायत का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। बूथ पर वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर अनिता, रेखा, कलावती, सूरत सिंह, किदारा, भूप सिंह, रामनारायण, दिलबाग, जोगी राम, राहुल, संदीप, सुनहरी, सरोज, कमलेश व कविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें