फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: दो पक्षों के बीच चली गोली; गली से गुजर रही तीन महिलाओं को लगे छर्रे, पीड़ित के बयान पर केस दर्ज

Wed, 10 Jan 2024 01:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में तीन महिलाओं को गोली लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, इसी बीच उन्होंने गोलियां चला दी। इस दौरान गोलियों के छर्रे गली से गुजर रही महिलाओं को जा लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव दिलूवाला में दो पक्षों के बीच झगड़े में गोलियां चल गई। इसमें गली से गुजर रही तीन महिलाओं को इन गोलियों के छर्रे लग गए और वह घायल हो गई। अलेवा थाना पुलिस ने एक घायल की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव दिलूवाला निवासी कस्तुरी देवी ने बताया कि उसके पति की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके चार बेटे हैं और वह छोटे बेटे के साथ रहती है। वह अपने छोटे बेटे बिंदू उर्फ शमसेर के साथ रहती है। दो जनवरी को वह अपने ननदोई की मौत पर शोक जताकर वापस गांव आ रही थी। रास्ते में गांव के अंबेडकर भवन के पास उसे लोगों के लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वह थोड़ा आगे चली तो उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी और घुटने में कुछ लगने का अहसास हुआ।

उसने पीछे मुड़कर देखा तो रोहचक पुत्र सुरजभान अपने मकान की छत पर खड़ा होकर अंधाधुंध गोलियां चला रहा था। इसमें एक गोली उसे भी लगी थी। उसके अलावा मोमी पत्नी प्रवीन और अंजली को भी गोलियों के छर्रे लग गए थे। उस समय घायल होने के कारण वह अपने बयान दर्ज नहीं करवा पाई थी। कस्तूरी ने बताया कि झगड़ा तो दीवान परिवार और नेकी राम परिवार के बीच था लेकिन सुरजभान के लड़के रोहचक ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। अलेवा थाना पुलिस ने कस्तूरी की शिकायत पर रोहचक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें