फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन कम लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाते लोग। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
दो दिन के मेगा कोरोना टीकाकरण दिवस के दूसरे दिन शनिवार को काफी कम लोगों ने वैक्सीन लगवाने में रुचि दिखाई। पहले दिन 21404 लोगों ने पहली डोज लगाई थी, जबकि दूसरे दिन केवल 8395 लोगों ने ही पहली डोज लगवाई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन में 40 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था, जो पूरा हो गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि मेगा टीकाकरण के दूसरे दिन 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 5866 लोगों ने पहली तथा 1391 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 1663 लोगों ने पहली तथा 927 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 866 लोगों ने पहली तथा 718 ने दूसरी डोज लगवाई। मेगा टीकाकरण दिवस के पहले दिन शुक्रवार को 21404 लोगों ने पहली तथा 7324 लोगें ने दूसरी डोज लगवाई थी। अब तक जिले के 399938 लोग पहली तथा 113696 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
डॉ. नवनीत सिंह ने कहा कि उन्होंने दो दिन में 40 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। दो दिन में 40159 लोगों को पहली तथा दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग लगातार वैक्सीन की रफ्तार बढ़ाने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की डोज हर व्यक्ति को लगवानी जरूरी : डॉ. भोला
डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की डोज प्रत्येक व्यक्ति जरूर लगवाएं। टीकाकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। यह बात उन्होंने मेगा टीकाकरण अभियान के तहत पॉली क्लीनिक में लगे शिविर का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अप्रैल और मई में कोरोना पीक पर था और लोगों ने मास्क और अन्य सावधानियां बरती थीं, लेकिन अब लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए हम सबका कर्त्तव्य बनता है कि कोरोना से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करें। किसी भी व्यक्ति या उसके परिवार के अन्य सदस्यों को जिन्हें खांसी, जुकाम, सांस लेने में कठिनाई है तो वह तुरंत अपनी कोरोना जांच करवाए। इस मौके पर उनके साथ एसएमओ डॉ. संदीप लोहन भी मौजूद रहे।
जिला कारागार में 80 बंदियों, कैदियों और स्टाफ को लगाई वैक्सीन
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रेखा ने बताया कि जिला कारागार में नागरिक अस्पताल के सहयोग से वैक्सीन शिविर लगाया गया। इसमें 80 बंदियों, कैदियों व स्टाफ सदस्योें को वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर टीकाकरण जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। अधिवक्ता अमित मित्तल ने कोरोना से बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर सक्षम युवा प्रदीप कुमार, स्वास्थ्य कर्मचारी अजीत सिंह, गुरनाम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें