फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू ने लगाया गलत काम करने का आरोप, आहत ससुर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू द्वारा गलत काम करने का आरोप लगाने की पुलिस में दी गई शिकायत से आहत ससुर ने आत्महत्या कर ली। ससुर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने उसकी पुत्रवधू समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में एक गांव केे रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका भाई अपने परिवार के साथ पानीपत में रहता था। उसके बड़े बेटे की शादी तीन साल पहले सोनीपत जिले की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही भाई की बहू और बेटे के बीच झगड़ा होने लगा था। इसके चलते दोनों परिवारों में भी विवाद होने लगा। 26 अगस्त को उसका भाई उसके पास आया और बताया कि पुत्रवधू, समधी, समधिन, बहू का मामा उसके पानीपत स्थित मकान पर आए थे। उन्होेंने उस पर बहू के साथ गलत काम करने का आरोप लगाकर इसकी शिकायत पानीपत पुलिस थाने में दी है। उसने बताया कि वह झूठी शिकायत दर्ज करवाने की शर्म से घर आया है। इस पर उसने अपने भाई को पुत्रवधू के मायका पक्ष के लोगों के साथ बात कर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया।
उसने बताया कि भाई रात में खाना खाने के बाद सो गया था। सुबह पानीपत जाने की बात कहकर चला गया। इसके बाद उसे सूचना मिली की उसके भाई ने आत्महत्या कर ली है। जब वह मोरखी माइनर पर पहुंचा तो उसके भाई का शव ड्रेन में मिला। उसने आरोप लगाया की उसके भाई को आत्महत्या के लिए पुत्रवधू, उसके माता-पिता व मामा ने मजबूर किया है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को नामजद करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें