फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने धरती माता की जय के नारे से भरा जोश

विज्ञापन
इनेलो की रैली में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा ने? - फोटो : Jind
विज्ञापन
अनाज मंडी में शनिवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित इनेलो की रैली को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने धरती माता की जय के नारे लगवाए। भाजपा नेता द्वारा भाजपा माता की जय की जगह धरती माता की जय के नारे के राजनीतिक गलियारे में कुछ अलग ही निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

अमूमन भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में भारत माता के जयकारे लगाए जाते हैं। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन की तरफ संकेत देते हुए धरती माता की जय का नारा दिया। उन्होंने कहा कि भारत माता तो है ही इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन धरती माता के बिना भी हमारे पास कुछ नहीं है। अपने बात को कहने को लेकर विख्यात हुए बीरेंद्र सिंह ने भले ही किसानों के समर्थन में सरेआम कुछ नहीं किया, लेकिन इशारों में वह किसान आंदोलन को जीत के मुकाम तक जारी रखने व इसमें काम कर रहे किसी बड़े नेता का साथ देने का भी इशारा किया। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब तक जितने आंदोलन हुए हैं। उनके कोई बड़ा नेता जरूर निकला जिसने किसी प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति को बदलने का काम किया है। अब जो आंदोलन चले हैं। इसमें किसी बेहतर नेता का चयन कर इसको जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें