नागरिक अस्पताल में मृतक के बेटे के बयान दर्ज करती पुलिस।
- फोटो : Jind
जींद। राहगीरों ने रोहतक रोड पर शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि रोहतक रोड पर पड़े पाइपों के सहारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। उनके शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं थे। मृतक की बुजुर्ग की पहचान शिव कॉलोनी निवासी दलबीर (65) के रूप में हुई। निडाना गांव के हाल आबाद शिव कॉलोनी निवासी दलबीर वीरवार शाम को घर से घूमने के लिए निकले थे। रोहतक रोड पर शुक्रवार सुबह उनका शव बरामद हुआ। मृतक के बेटे का बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।