फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में भूकंप के झटके: लोग घरों से बाहर निकले, विभाग ने 3.2 की तीव्रता दर्ज की

Sat, 24 Jun 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इसी कड़ी में जींद में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। वैज्ञानिक डॉ राजेश ने बताया कि 3.2 की तीव्रता रही है।
विज्ञापन
जींद में भूकंप की झटके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार शहर की कई कॉलोनियों में लोग घरों से बाहर निकल गए। इस दौरान आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दी। हालांकि भूकंप के कारण जिला में कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन




3.2 की तीव्रता वाले भूकंप में ज्यादा नुकसान होने का डर नहीं
वैज्ञानिक डॉ राजेश ने बताया कि 3.2 की तीव्रता वाले भूकंप में ज्यादा नुकसान होने का डर नहीं होता, लेकिन यह सामान्य सत्र से ऊपर होता है। इसलिए इसमें लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जब भी भूकंप के झटके महसूस हो तब सभी लोगों को घरों से बाहर निकलकर खुले में आसमान के नीचे जाकर अपना बचाव करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें