फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जीवन को नशे की दलदल में न धकेलें

विज्ञापन
लोगों को नशा न करने को प्रेरित करते हुए डीएसपी जितेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे स्पेशल जन जागृति अभियान के तहत शनिवार को राजपुरा भैण गांव के एक निजी स्कूल में नशे के दुष्प्रभाव को लेकर लोगों के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने शिरकत कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर 12 से 26 जून तक नशा मुक्ति के लिए एक स्पेशल जन जागृति अभियान चलाया गया है। इस अभियान में जिला में लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में पुलिस जागरूक कर रही है।
इसमें डीएसपी जितेंद्र सिंह ने बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बच्चों को कहा कि कु छ पल के आनंद के लिए अपने जीवन को नशे की दलदल में न धकेलें। इससे सभी रिश्ते नाते खत्म हो जाते हैं। नशे का आदि होने पर इंसान का पूरा का पूरा परिवार उजड़ जाता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ विनाश की ओर लेकर जाता है। जींद पुलिस लोगों को नशे से छुटकारा दिलाने तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह इस अभियान को सफ ल बनाने में विशेष भूमिका निभा सकती हैं। अपने बच्चों को किशोरावस्था में ही नशीली वस्तुओं के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में उन्हें जानकारी दें, ताकि वह उन से परहेज रखें। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 9996311500 के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें