फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती जागरण में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर शनिवार रात को युवा मित्र मंडल की ओर से मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भजन सुनकर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। सुबह छह बजे प्रसाद वितरण के साथ ही जागरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक अमरजीत ढांडा, डॉ. कृष्ण मिड्ढा, जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, सोनीपत से समाजसेवी मोहन दहिया ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां की ज्योति प्रज्ज्वलित कर विधायक अमरजीत ढांडा ने किया। ढांडा ने कहा कि मां के आंचल में आने के बाद हर व्यक्ति सभी दुखों से दूर हो जाता है। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जो सच्चे मन से मां के दरबार में आता है, उसका बेड़ा पार हो जाता है। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि यदि हम सच्चे मन से मां की पूजा करें तो मां हमें इस भवसागर से पार ले जा सकता है। हमेशा दूसरों की भलाई के लिए प्रयास करने चाहिए। जागरण में हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली और जयपुर से जाने माने कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। जयपुर से निशा गोविंद शर्मा, दिल्ली से ट्विंकल शर्मा आदि कलाकारों ने माता की सुंदर-सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जागरण में माता का अलौकिक शृंगार, पंच मेवे का प्रसाद, फूलों की होली, इत्र वर्षा के कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। जागरण की तैयारियों को लेकर युवा मित्र मंडल के प्रधान पवन सिंगला व उनकी पूरी टीम पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटी थी। रात भर मां की भेंटों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
10जेएनडी19 : मां भगवती जागरण में झूमते श्रद्धालु। संवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें