जींद। दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहे कैदी के खिलाफ फरलो से वापस नहीं आने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जिला जेल के डीएसपी संदीप ढांगी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर की दुर्गा कालोनी निवासी सुरजीत के खिलाफ शहर थाना पुलिस में 20 जून 2014 के 376 बी, 341, 506, 34, छह पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इस पर अदालत ने आरोपी सुरजीत को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद और 51500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। तभी से आरोपी जिला जेल में बंद था। उसके बाद आरोपी को 17 मार्च 2022 को 2 सप्ताह फरलो पर रिहा किया गया था। उसको एक अप्रैल को खुद ही जिला जेल में वापस हाजिर होना था लेकिन वह नहीं लौटा। शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कैदी सुरजीत के खिलाफ फरलो के बाद वापस जेल नहीं लौटने के आरोप में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।