नागरिक अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज करवाती पुलिस।
- फोटो : Jind
जींद। प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से डाहोला निवासी महिला और नवजात की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक आरती (25) के पति महाबीर ने बताया कि उसकी पत्नी को रविवार को प्रसव पीड़ा के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उसकी पत्नी ने रात को एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी पत्नी और बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद वह दोनों को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। वहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि मृतक महिला आरती के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।