फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर लगेगा डीएपी का रैक, आएंगे 25000 कट्टे

विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन पर लगा खाद का रैक। फाइल फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में गेहूं की बिजाई का काम जोरों पर है। लेकिन किसानों को डीएपी नहीं मिलने के कारण बिना खाद के ही गेहूं की बिजाई करनी पड़ रही है। अब किसानों के लिए कुछ राहत भरी खबर है कि शनिवार को जिले में 25 हजार डीएपी के बैग आएंगे।
विज्ञापन

तीन नवंबर को जिले में डीएपी के लगभग 22 हजार बैग आए थे। इन बैगों को आते ही वितरित करने का कार्य एक आधार कार्ड पर पांच बैग के नियम पर शुरू कर दिया था। ये बैग आने के दो से तीन दिनों बाद ही समाप्त हो गए थे। हालांकि कृषि विभाग के रिकॉर्ड में अभी भी 950 डीएपी के बैग जिले में हैं। शनिवार को आने वाले डीएपी के 15 हजार बैगों को जिले की सभी सहकारी समितियों में भेजा जाएगा। इसके अलावा इसमें से 10 हजार बैग को डीलरों के पास भी भेजा जाएगा। तीन नवंबर के बाद अब नौ दिन बाद खाद आने से किसानों को राहत मिलेगी।
एक आधार कार्ड पर दिए जाएंगे पांच बैग
क्वालिटी कंट्रोल निरीक्षक जींद नरेंद्रपाल ने बताया कि शनिवार को रैक लगने के बाद खाद को गाड़ियों में लोड करवाकर सोसायटी पर पहुंचवाया जाएगा। इसके बाद किसान को एक आधार कार्ड पर पांच कट्टे दिए जाएंगे, ताकि सभी जरूरतमंद किसानों को खाद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें