फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, युवक की मौत, पिता और बहन घायल

विज्ञापन
मृतक शुभम का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। प्रवेश परीक्षा देने के लिए बहन को बस स्टैंड पर छोड़ने जा रहे युवक की बाइक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे किनाना गांव के पास किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन व उसी बाइक पर सवार पिता घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक शुभम के पिता शामलो कलां निवासी बलजीत ने बताया कि उसकी बेटी कोमल की पंचकूला में एमएससी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा थी। परीक्षा दिलवाने के लिए वह अपनी बेटी कोमल के साथ पंचकूला जा रहा था। उसका बेटा शुभम उनको बाइक पर बैठाकर शहर के बस अड्डे तक छोड़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान वह बाइक को खुद चला रहा था। जब वे किनाना इंडस स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति में कोई अज्ञात वाहन आया, जिसने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस दौरान उसके बेटे शुभम को ज्यादा चोटें आईं। उन्होंने इस मामले की जानकारी अपने भाई को दी और एंबुलेंस को फोन किया। जिसके बाद वह नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तो वहां पर चिकित्सकों ने उसके बेटे शुभम (20) को मृत घोषित कर दिया। साथ ही उसकी बेटी कोमल को ज्यादा चोटें लगने के कारण रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुद बीए प्रथम वर्ष का था विद्यार्थी
शुभम अपनी बहन से छोटा था और वह शहर के राजकीय पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। अब मां-बाप को संभालने की जिम्मेदारी बेटी कोमल के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन

उजड़ गया परिवार
परिजनों ने बताया कि शुभम का पिता बलजीत जींद में ही टीवी रिपेयरिंग का काम करता है। शुभम ने नौकरी के लिए कई परीक्षाएं दी थीं और कुछ परीक्षाएं अभी होनी थीं। ऐसे में शुभम की नौकरी लगने से पूरे परिवार को उम्मीद थी। शुभम की मौत से परिवार की खुशियां उजड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें