फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन वीरवार सुबह मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा और मां शैलपुत्री के दर्शन कर सुखी जीवन की कामना की। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की शहर के सभी मंदिरों में लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन

नवरात्र में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखकर मंदिर कमेटी ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। मंदिर प्रबंध समिति ने महिला तथा पुरुषों के लिए मंदिर प्रांगण में बैरिकेडिंग की गई है। इस दौरान मंदिर की भव्य सजावट की गई। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की चौकसी की गई थी, वहीं मेला कमेटी के सदस्य भी पूरी सतर्कता से जुटे रहे।
जयंती मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने कहा कि मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। नवरात्र के अंतिम दिन जयंती देवी मंदिर में जागरण और मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

नवरात्र में बढ़े सब्जी और फलों के भाव
नवरात्र पर्व शुरू होते ही सब्जी और फलों के भाव बढ़ गए हैं। शनिवार को केला 60 रुपये प्रति दर्जन के भाव मिल रहा था, जो पहले 40 रुपये प्रति दर्जन था। इसी तरह सेब का भाव भी 60 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। सब्जी के भाव भी को एकाएक बढ़ गए। इसमें सबसे ज्यादा मांग आलू की होने के कारण आलू का भाव 25 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। नवरात्र में ज्यादातर महिलाएं माता के व्रत रखती हैं और व्रत के दौरान वह केवल सब्जी आहार में लेती हैं।
कुट्टू के आटे पर स्वास्थ्य विभाग की नजर
माता के नवरात्र में व्रत रखने वाले काफी लोग कुट्टू के आटे की रोटी खाते हैं। कई बार कुट्टू का पुराना आटा सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने किराना की दुकानों के संचालकों को यह निर्देश दिए हैं कि कुट्टू का पुराना आटा किसी भी कीमत पर नहीं बेचा जाए। ऐसा करते कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें